Explore

Search

January 21, 2026 2:42 am

ग्रीन इंडिया परिवार की ओर से ‘लाडली बेटी उपहार योजना’ के तहत नवविवाहिता को मिला उपहार”

“ग्रीन इंडिया परिवार की ओर से ‘लाडली बेटी उपहार योजना’ के तहत नवविवाहिता को मिला उपहार”

ग्रीन इंडिया युथ वुमेन सोसाईटी विगत आठ वर्षों से भिन्न भिन्न सामाजिक कार्य करती आ रही है। संस्था द्वारा एक नवीन योजना का शुभारंभ 2025 में किया गया “लाडली बेटी उपहार योजना”। इस योजना के तहत दिनांक 05/03/2025 को दरभंगा जिला अंतर्गत ग्राम वीरने लाधा निवासी श्री रामसेवक पासवान की लाडली बिटिया काजल कुमारी की शुभ विवाह के सुअवसर पर संस्था के संस्थापक  संजय कुमार झा,  नन्द कुमार झा, श्रीमति पुजा कुमारी के द्वारा उपहार सौंपा गया। कार्यकारी सदस्य राधा कुमारी, राजीव कुमार एवं समस्त ग्रामीण, परिवारजन एवं कुटुंब मौजूद थे। संस्था द्वारा बढ़ाये गये इस कदम का उपस्थित सभी ने सराहना किया और साथ ही अपना सहयोग भी देने का आश्वासन दिया।
नोट:- आप सभी से अनुरोध है अधिक से अधिक लोग संस्था से जुड़कर इस पुणीत कार्य में सहभागी बनकर संस्था को और आगे बढ़ायें…।।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!