Explore

Search

November 18, 2025 6:37 am

मोरवा विधायक रणविजय साहू के द्वारा दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया

मोरवा विधायक रणविजय साहू के द्वारा दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया

 

मकर संक्रांति के अवसर पर ताजपुर प्रखंड के सिरसिया स्थित विधायक आवास पर मोरवा विधायक रणविजय साहू के द्वारा दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया l इस अवसर पर समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों, किसानों, छात्रों, नौजवानों, महागठबंधन के कार्यकर्ता तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण शामिल हुए l विधायक रणविजय साहू ने सबो का स्वागत किया तथा मकरसंक्रांति की शुभकामनाएं दी l पूर्व मंत्री सह उजियारपुर विधायक आलोक मेहता ने कहा कि दही-चूड़ा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम और अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। गुड़ में आयरन भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो अपच में मदद करता है। सुबह दही चूड़ा खाने से दिन भर काम करने की ऊर्जा मिलती है। इससे जल्दी थकान महसूस नहीं होती है। समस्तीपुर विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि दही-चूड़ा का सफेद रंग शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। यह नए साल की शुरुआत का शुभ संकेत है और आने वाले समय में शुभता, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद माना जाता है। उन्होंने कहा कि मकरसंक्रांति सामाजिक समरसता व भाईचारे का प्रतीक है l यह कौमी एकता का परिचायक भी है lइस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, प्रदेश महासचिव मोo फ़ैजुर रहमान फैज, जिला प्रधान महासचिव विपीन सहनी, प्रांतीय महासचिव पी.पी.शर्मा, उजियारपुर संगठन जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न यादव, जिला उपाध्यक्ष राम विनोद पासवान, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ उजियारपुर के जिलाध्यक्ष कुमार देवानंद, राजद नेत्री सरिता राय, मोरवा प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना यादव, ताजपुर प्रखंड अध्यक्ष मोo नूर आलम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दिनेश चौधरी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कर्पूरी ठाकुर, नगर पार्षद मोo अजहर मिकरानी, युवा राजद नेता विक्की शेख, सोशल मीडिया प्रभारी चमन यादव, जिला राजद महासचिव मोo नूरूजोहा कमाल आफो, राजद नेता धर्मेन्द्र आर्य, सुजीत कुमार, राहुल यादव, राजद अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मोo फैयाज अहमद, सुधीर कुमार सिंह, नवीन कुमार, रंजीत कुशवाहा, रजनीश कुमार, पवन यादव, सुरेन्द्र राय, मोo अरमान, रंजीत कुमार रंभू, मनोज कुमार राय, राजेश कुमार साह, मोo इम्तियाज सहित चार हजार से अधिक लोग मौजूद थे l

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!