Explore

Search

January 18, 2026 7:33 pm

सिंघिया पुलिस को मिली सफलता 2 अभियुक को गिरफ्तार किया

सिंघिया पुलिस को मिली सफलता 2 अभियुक को गिरफ्तार किया

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना के पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर ग्राम के गिरधारी यादव के पुत्र अभिषेक यादव और दिलखुश यादव को सिंघिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।बताया गया की बीती रात्री में सिंघिया थाने के पुलिस पदाधिकारी परशुराम सिंह ने दल बल के साथ गिरधारी यादव के दोनों पुत्र अभिषेक यादव और दिलखुश यादव को बड़ी मस्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में थाना अध्यक्ष राज किशोर राम ने पुष्टि करते हुए बताए कि कुछ दिन पहले लिलहौल ग्राम के उप सरपंच विजय पासवान और उसके पुत्र विवेक पासवान के साथ गिरधारी यादव अभिषेक यादव दिलखुश यादव और चंदन यादव ने अवैध रूप से रंगदारी मांग किया नहीं देने पर मारपीट की घटना किया था जिसमें उसके विरुद्ध केश दर्ज किया गया था लगभग दो महीना पूर्व गिरधारी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था अब चंदन यादव को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!