Explore

Search

November 7, 2025 5:43 am

हसनपुर में केन्द्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री डॉ राजभूषण चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कर रहे हैं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन*

*हसनपुर में केन्द्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री डॉ राजभूषण चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कर रहे हैं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन*

 

समस्तीपुर। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 140 हसनपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कमर कस रहे हैं। मालुम हो कि लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद से ही हसनपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 140 हसनपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवारी को लेकर आवाज बुलंद करते आ रहे हैं। जिसको लेकर भाजपा के कार्यकताओं ने मकरसंक्रांति उपरांत 18 जनवरी शनिवार को दिन के 10 बजे से भारत सरकार के केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी के नेतृत्व में हसनपुर प्रखंड के मरांची उजागर पंचायत के मल्हीपुर निवासी हसनपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख सह हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव के आवास पर विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की मिलन समारोह सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। जिसमें समस्तीपुर उत्तरी भाजपा की जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलम सहनी एवं समस्तीपुर दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा समेत भाजपा के विधायक एवं प्रदेश व जिला स्तरीय के वरिष्ठ भाजपा के नेतागण सिरकत कर रहे हैं। जिसको लेकर हसनपुर भाजपा परिवार के कार्यकर्ता उत्साहित दिख रहे हैं। वहीं कार्यक्रम की सफलता को लेकर हसनपुर विधानसभा के सभी भाजपा के नेता व कार्यकर्ता एक दूसरे के सम्पर्क में रहते हुए कड़ी मेहनत में जुटे हुए हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!