Search
Close this search box.

सनातन धर्म मानव  को मानवता प्रदान कराता है।

सनातन धर्म मानव  को मानवता प्रदान कराता है

सनातनी मानव जाति धर्म से ऊपर उठ कर विश्व कल्याण की भावना रखता है उक्त बातें कुंडल  ग्राम में आयोजित मानस संत संघ के 81 वीं वर्षगांठ पर पंडित बिनोद जी ने अपने संबोधन में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्व का एक  मात्र सनातन धर्म में ही  विश्व कल्याण की भावना होता है। मानव अपनी मानवता से ही पृथ्वी का सर्वश्रेष्ठ प्राणी  कहलाता है। मानस संत संघ के 81 वीं वर्षगांठ  मनाने के लिये ग्रामीणों को धन्यवाद देते हुए  महात्मा ने संस्थापक एवं संस्थापक सदस्यों को कोटि कोटि नमन करते हुए नये पीढ़ी के लोगों से अपील किया कि अपने  पूर्वजों के अतीत को भविष्य की स्वर्णिम दौर से जोड़े।कार्यक्रम में  बड़ी संख्या में आतापुर,हसनपुर, मधेपुर, कुंडल समेत आस पास के कई गांवों के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राम सखा सिंह ने किया। स्वागत भजन प्रख्यात संगीतज्ञ ब्रजेस कुमार ने प्रस्तुत किया। मौके पर कथा वाचक मुद्रिका  सिंह, अधिवक्ता गंगेश सिंह,संजय जी, बिनोद झा डॉ मदन सिंह,नवल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

pnews
Author: pnews

Leave a Comment