Search
Close this search box.

दीप यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु,गायत्री मंत्र से गुंजायमान हुआ उजान गांव

दीप यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु,गायत्री मंत्र से गुंजायमान हुआ उजान गांव
मुकेश कुमार
बिथान /समस्तीपुर
प्रखंड क्षेत्र के उजान गांव में दीप यज्ञ कर की मुंडन संस्कार
गायत्री महायज्ञ में संस्कारं सहित विभिन्न अनुष्ठान किया गया। अनुष्ठान के बाद हवन कर दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। सुबह आठ बजे गायत्री महायज्ञ के साथ प्रवचन किया गया। शाम को दीप यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें 501 दीपों को जलाकर पूरे परिसर को जगमग कर दिया। शाम में प्रवचन की शुरुआत की गई। डॉ0 डीएन यादव ने कहा कि आत्मा कभी मरता नहीं हैं अपितू मनुष्य का शरीर मरता है। इसलिए हर अच्छा कर्म मनुष्य को करना चाहिए। ताकि आत्मा में बोझ ना रहे। मनुष्य अपने कर्मों से जाना जाता है। कर्म अच्छा होगा तो सीधे ईश्वर का सानिध्य प्राप्त होगा। कहा कि गायत्री मंत्र हर बुराई पर जीत का नाम है। मनुष्य जब भी परोपकार की दिशा में कदम बढ़ाता हैं ईश्वर उसके साथ होता है। अपने कर्मों का फल चाहिए तो ईश्वर के बताए मार्ग पर चले। मौके पर मुखिया सुनीता देवी,इंदु कुमारी,दिवाली कुमारी प्रियदर्शी,संजय कुमार गुप्ता,धर्मेंद्र कुमार प्रियदर्शी,महेंद्र यादव,समाजसेवी प्रहलाद कुमार राय,अरविंद कुमार महतो,संजय कुमार गुप्ता,राधे साहु,राजेंद्र साहु,योगेंद्र गुप्ता,वकील साहु,अनिल साहु,शशि भूषण साहु,सुमंत साहु,भूषण साहु,अरविंद साहु,मनोज साहु,राजेश साहु,रमेश साहु, सीताराम साहु, जीवछ सह, रामखेलावन यादव, रामकृष्ण प्रसाद सिंह अरविंद साहु सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के लोग मौजूद थे।

 

pnews
Author: pnews

Leave a Comment