Search
Close this search box.

लोजपा कार्यकर्ता अशोक पासवान को बदमाशों ने मारी गोली

लोजपा कार्यकर्ता अशोक पासवान को बदमाशों ने मारी गोली

बिहार के सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत वार्ड 7 में एसएच 91 पर मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोजपा कार्यकर्ता अशोक पासवान  के साथ बड़ी वारदात हो गई. जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.

मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोजपा कार्यकर्ता अशोक पासवान को बदमाशों ने मारी गोली
मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोजपा कार्यकर्ता अशोक पासवान  को बदमाशों ने गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घायल लोजपा कार्यकर्ता अशोक पासवान  को गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें आनन फानन में सीएचसी छातापुर  में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद अशोक पासवान को बाहर रेफर कर दिया गया है.

लोजपा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता है अशोक पासवान
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि डहरिया वार्ड नं 07 निवासी अशोक पासवान लोजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं. वो आज अहले सुबह मॉर्निंग वॉक में घर के पास ही निकले थे. जहां बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. फिलहाल घायल अशोक पासवान की हालत गंभीर बताई जा रही है.
घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही छातापुर पुलिस  भी घटनास्थल पर पहुंच गई और घटना की जांच में जुट गई है. इस घटना को लेकर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है.

pnews
Author: pnews

Leave a Comment