Search
Close this search box.

नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*।

*नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*।
मुकेश कुमार
बिथान / समस्तीपुर
बिथान प्रखंड के ग्राम पुसहो में
नेहरू युवा केन्द्र संगठन समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 15 वर्ष से 29 वर्ष के लड़कियों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन युवा फिजिकल एकेडमी पुसहो के कैम्पस में आयोजित किया गया। इस कार्य क्रम का संचालक दीपक कुमार के देख रेख में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ वर्तमान राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राजन कुमार तथा पूर्व के राष्ट्रीय युवा स्वंगसेवक शिक्षक सुधीर कुमार के द्वारा किया गया। उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र के उद्देश्य प्रकाश डालते हुए उपस्थित युवाओ को अपने लक्ष्य पर दृढ़ विश्वास और मेहनत से सफलता हासिल करने के लिये जागरूक किया।
इस प्रतियोगिता में सफल प्रथम स्थान पर प्रियंका कुमारी , दूसरे स्थान पर पिंकी कुमारी तथा तीसरे स्थान पर दिलखुश कुमारी रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को टीशर्ट, कैप के साथ सर्टिफिकेट, कप और मेडल से सम्मानित किया गया। साथ ही साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी को भी मुख्य अतिथि के द्वारा मेडल से सम्मानित किया गया। उपस्थित गणमान्य अतिथि के रूप में मंजय कुमार , धर्मवीर कुमार , मुकेश सिद्धान्त , मिथुन कुमार , मनीष कुमार, विवेक विवेक कुमार लक्ष्मण कुमार , गौरव कुमार विकास कुमार एवम् बसंत कुमार के द्वारा दिया गया।
इस मौके पर सैकड़ों युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

pnews
Author: pnews

Leave a Comment