Search
Close this search box.

समस्तीपुर में पर्यावरण दिवस मनाया गया

समस्तीपुर में पर्यावरण दिवस मनाया गया

 

विश्व पर्यावरण दिवस 24 के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक संगठन प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के मुख्य कार्यालय दुधपूरा समस्तीपुर के परिसर में पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला एवं पौधारोपण किया गया| कार्यशाला को संबोधित करते हुए संगठन के संस्थापक सह बिहार एनजीओ संघ के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने कहा -पर्यावरण संरक्षण आज पूरे विश्व के लिए आवश्यक है निरंतर हो रहे हैं पेड़ो की कटाई से हमारे देश का पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है जिसका परिणाम यह है कि मौसम का मिजाज बदलने लगा है| कोरोना जैसी महामारी भी पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ करने का ही नतीजा है| आज हमारे देश से पर्यावरण को संरक्षित करने वाले जीव जन्तु भी धीरे-धीरे विलुप्त हो रहे हैं| कोयल की आवाज हमें अब सुनने को कम मिलती है| जीव जंतुओं के मरने पर गिद्धों का उतरना बंद हो गया है| कछुआ मेंढक जैसे प्राणी धीरे-धीरे विलुप्त हो रहे हैं| आज अगर समय रहते पौधारोपण को एक अभियान के रूप में नहीं चलाया गया और वनों की कटाई पर रोक नहीं लगाई गई तो वह दिन दूर नहीं है जब सांसों की बीमारियो से लोग अचानक काल कवलित होने लगेंगे| कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार वीणा कुमारी ने किया| मौके पर 100 से ज्यादा महोगनी और सागवान के पौधे लगाए गए| कार्यक्रम में आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा संजना संकल्प फाउंडेशन की सचिव अधिवक्ता संजु शर्मा दरभंगा मेडिकल कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुमारी जालंधर पंजाब में अध्ययन कर रहे हैं युवा पर्यावरण प्रेमी आशीष कुमार मोहम्मद अख्तर रामदयाल दास आदि कई लोगों उपस्थित थे|

pnews
Author: pnews

Leave a Comment