Search
Close this search box.

बाढ़ से बचाव के दिए गए टिप्स

बाढ़ से बचाव के दिए गए टिप्स

 

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकचनरपत में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। आयोजक मो फैयाज अहमद सहायक सह फोकल शिक्षक ने बाढ़ से बचाव हेतु कौशल विकास एवं प्रशिक्षण तथा अभ्यास कराया। बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि बाढ़ एक ऐसा आपदा है जिसमें कोई भूक्षेत्र अस्थाई तौर पर जलमग्न हो जाता है और जन जीवन को प्रभावित कर देता है। बांध टूटना, जल तरंगों की गति का बढ़ना, मानसून की अधिकता के कारण बाढ़ आता है। भौतिक हानि, जन स्वास्थ्य को नुकसान, फसलों और खाधान्न पूर्ति पर प्रभाव इसके बुरे पहलू हैं। भारत विश्व का दूसरा बाढ़ प्रभावित देश है ।बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है, इसे टाला नहीं जा सकता है, बल्कि पूर्व की तैयारियों के सहारे सुरक्षित रहा जा सकता है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को हमेशा आपातकालीन किट के के साथ साथ ऊंचे और सुरक्षित स्थान को चिन्हित करके रखा जाए। अपने परिवार के लोगों और बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहा जाए। श्री अहमद ने कौशल विकास के तहत बच्चों को तेल के खाली डिब्बों से बेड़ा बनाने की विधि का अभ्यास कराया। साथ ही पानी के खाली बोतलों से तथा ट्यूब आदि से लाइफ जैकेट बनाकर बताया। बच्चे और शिक्षक/शिक्षिका ने भी माॅकड्रिल के माध्यम से सुरक्षा के उपायों का प्रैक्टिस किया। बड़े ही खुशगवार माहौल में बच्चे खुद से करके सीखने में तल्लीन दिखे। “करके सीखना” शिक्षा विभाग की महत्वकांक्षी परियोजना है, जिसे बच्चे कभी भूल नहीं सकते हैं। उन्हें जीवन पर्यंत याद रखने का यह तरीका हर बुरे वक्त में सहारा देता है।
मौक़े पर विद्यालय प्रधान सुरेश कुमार, मनोहर कुमार, विकास पासवान, कृष्ण कुमार पंडित, कु वंदना और बाल प्रेरक अंकित कुमार, मोहित कुमार, भीम कुमार, गुलशन कुमार तथा सभी बच्चों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

pnews
Author: pnews

Leave a Comment

08:24