Search
Close this search box.

रेप के आरोपी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पेट्रोल डालकर की आत्मदाह की कोशिश की

रेप के आरोपी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पेट्रोल डालकर की आत्मदाह की कोशिश की

उतर प्रदेश के सोनभद्र कलेक्ट्रेट परिसर में अपने उपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास कर रहे दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप के मामले में पहले से ही मुकदमा दर्ज और वो मामले को लेकर वांछित था। युवक और परिजनों का आरोप है कि उसे दुष्कर्म के फर्जी मुकदमें में फंसाया जा रहा है। परिजनों ने रिश्ते में लगने वाली लड़की पर 15 लाख देकर मामले को रफा दफा करने का आरोप भी लगाया है। युवक की मां सुनीता देवी ने बताया कि हमारा लड़का बेकसूर है। पुलिस न हमारी सुन रही है और न ही लड़के का कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस बात से क्षुब्ध होकर उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की घटना को अंजाम देने की कोशिश की है। रिस्ते में आने वाली लड़की शादी का दबाव बना रही है। शादी न करने पर फसाने की धमकी दे रही है।

मेरे लड़के को न्याय मिलना चाहिए। लड़की दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा कर दी है। प्रकरण को लेकर भाई को भी पुलिस बैठा ली थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मामले को रफा दफा करने के लिए 15 लाख देने की मांग डिमांड कर रही है। वही मामले को लेकर एडिशनल एसपी कालू सिंह ने कहा कि पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का एक मामला सामने है। आरोपी ने मुकदमे से बचने के लिए ऐसा हतकन्धा अपनाया है। जबकि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती का रहने वाला आरोपी बृजेश कुमार सोनी पर पहले से 590/24 अंडर सेक्शन 376 शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मुकदमा दर्ज है और मामले में वांछित चल रहा था। उसी में बचने के लिए इस तरह का नाटक किया गया। पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है रिमांड पर लेने के लिए अदालत भेजा गया।

 

 

pnews
Author: pnews

Leave a Comment