Explore

Search

October 15, 2026 10:03 am

47 कार्टून शराब के साथ मुकेश सहनी गिरफ्तार

47 कार्टून शराब के साथ मुकेश सहनी गिरफ्तार

बेगूसराय उत्पाद थाना पुलिस ने बेगूसराय में पिकअप को शराब और चालक के साथ गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल उत्पाद थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पिकअप से शराब की एक बड़ी खेप बेगूसराय के रास्ते जा रही है. इस सूचना पर उत्पाद थाना की पुलिस बड़ी बलिया एन एच 31 पर घेराबंदी कर पिकअप को जब्त किया. पिकअप पर 47 कार्टून विदेशी शराब लोड था और उसे छुपाने के लिए शराब के कार्टून के ऊपर पानी की बोतल की दर्जनों कार्टून रखी गई थी ताकि किसी को कोई शक नहीं हो. लेकिन उत्पादन थाने पुलिस ने पिकअप को शराब के साथ जब्त किया.

 

उत्पाद थाना जब्त पिकअप को थाना लेकर आई. जहां जांच में पिकअप से 47 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया. बरामद शराब का बाजार मूल्य 5 लाख रुपया बताया जा रहा है. यह शराब की खेप झारखंड से समस्तीपुर जिला ले जाया जा रहा था. पुलिस ने मौके से पिकअप चालक मुकेश सहनी को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है. नए साल में शराब की खेप लगातार पकड़ी जा रही है. पिकअप से 47 कार्टून विदेशी शराब जब्त किया गया है और मुकेश सहनी को गिरफ्तार किया गया है.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!