Explore

Search

October 8, 2026 12:19 am

70 वर्षीय गैंगरेप पीड़िता की मौत, पिछले 16 दिनों से अस्पताल में थी भर्ती

70 वर्षीय गैंगरेप पीड़िता की मौत, पिछले 16 दिनों से अस्पताल में थी भर्ती

 

लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बीते 23 जनवरी को सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में एक 70 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप की घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया था, इलाज के दौरान उसी गैंग रेप पीड़िता की मौत सदर अस्पताल में हो गई है. महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजन गैंगरेप में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं. वहीं, मौके पर पहुंचे एसपी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी करने में जुटी है.

बताते चलें कि बीते 23 जनवरी के देर रात महिला द्वारा बदमाशों को सिगरेट नहीं देने पर पहले दबंगों ने बेरहमी से महिला की पिटाई की, फिर इसके बाद अपराधी 70 वर्षीय महिला को घर से दूर ले गए, जहां सभी ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

पीड़ित महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था. पिछले 16 दिनों से महिला अस्पताल में भर्ती थी, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!