Skip to content
May 30, 2023
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • प्रॉपर्टी बाजार
  • शिक्षण संस्थान
  • स्टूडेंट ग्रुप
  • महिला मंच
  • आध्यात्मिक विचार
  • घूमता कैमरा
  • क्राइम
  • Contact
Watch Online
  • Home
  • पुस्तक मेलों और फ्लावर शो में फालुन दाफा अभ्यास का परिचय
  • Uncategorized

पुस्तक मेलों और फ्लावर शो में फालुन दाफा अभ्यास का परिचय

ravi February 26, 2023 1 min read

पुस्तक मेलों और फ्लावर शो में फालुन दाफा अभ्यास का परिचय

भारत में लोग सर्दियों के मौसम में पुस्तक मेलों और प्रदर्शनियों में जाने के लिए उत्सुक रहते हैं। पिछले कुछ वर्षों में कोविड प्रतिबंधों के कारण बहुत कम प्रदर्शनियों का आयोजन हुआ। हालांकि, अब अनेक शहरों में पुस्तक मेलों, प्रदर्शनियों और फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भारत के फालुन दाफा अभ्यासी भी इन मेलों में भाग ले रहे हैं और लोगों को इस अनोखे आध्यात्मिक अभ्यास से अवगत करा रहे हैं।
फालुन दाफा (जिसे फालुन गोंग के नाम से भी जाना जाता है) एक प्राचीन साधना अभ्यास है जिसमें पांच सौम्य व्यायाम सिखाये जाते हैं जिसमें ध्यान भी शामिल है। फालुन दाफा को पहली बार चीन में मई 1992 में श्री ली होंगज़ी द्वारा सार्वजनिक किया गया। आज, 100 से अधिक देशों में 10 करोड़ से अधिक लोग इसका अभ्यास कर रहे हैं। लेकिन दुःख की बात यह है कि चीन, जो फालुन दाफा की जन्म भूमि है, वहां 20 जुलाई 1999 से इसका दमन किया जा रहा है जो आज तक जारी है।
विभिन्न शहरों में पुस्तक मेलों का आयोजन
पिछले कुछ महीनों में पांडिचेरी, पुणे, कोलकता और दिल्ली में पुस्तक मेलों का आयोजन किया गया। इन पुस्तक मेलों में विभिन्न शहरों के फालुन दाफा अभ्यासियों ने भाग लिया। इन पुस्तक मेलों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने फालुन दाफा स्टालों का दौरा किया। अभ्यासियों ने नियमित रूप से फालुन दाफा के पांच व्यायामों का प्रदर्शन किया और अभ्यास के बारे में सूचना पत्रक वितरित किए। अभ्यासियों ने लोगों को कागज के कमल पुष्प भी बांटे। कई आगंतुकों ने फालुन दाफा अभ्यासों को सीखने में रुचि व्यक्त की और यह सुनकर आश्चर्य किया कि अभ्यासी हमेशा व्यायामों को पूरी तरह से निःशुल्क सिखाते हैं।
बैंगलोर की वार्षिक “चित्रा संते” कला प्रदर्शनी
बैंगलोर में इस वर्ष रविवार, 8 जनवरी को वार्षिक कला प्रदर्शनी “चित्रा संते” का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में 1200 से अधिक स्टालों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और लाखों लोगों ने इस मेले का दौरा किया। फालुन दाफा अभ्यासियों ने भी इस अवसर पर स्टाल लगाया और लोगों को “सत्य करुणा सहनशीलता” से सम्बंधित कला चित्रों को प्रदर्शित किया। साथ ही उन्होंने लोगों को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा फालुन दाफा अभ्यासियों पर 23 वर्षों से चल रहे दमन के बारे में बताने के लिए फ़्लायर वितरित किए।
बैंगलोर फ्लावर शो
इस वर्ष जनवरी में बैंगलोर के लालबाग उद्यान में लोकप्रिय पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस अवसर पर फालुन दाफा अभ्यासियों ने भी एक स्टाल लगाया, जहां उन्होंने व्यायामों का प्रदर्शन किया और अभ्यास के बारे में जानकारी वितरित की। फ्लावर शो का मुख्य आकर्षण फूलों से बना एक विशाल म्यूरल था जिसमें एक कमल पुष्प को हाथों में थामे हुए दर्शाया गया था। म्यूरल पर एक ओर इंग्लिश और दूसरी ओर कन्नड़ भाषा में लिखा था – “विश्व को आवश्यकता है सत्य, करुणा, सहनशीलता की”, जो फालुन दाफा के मूल नियम हैं। इस म्यूरल को सभी लोग सराह रहे थे और बहुत से युवा इसके आगे सेल्फी खिंचा रहे थे।
भारतीय फालुन दाफा अभ्यासी निस्वार्थ रूप से देश भर में इस अनोखे अभ्यास का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। फालुन दाफा लोगों को अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त करने, उनके मन को शांत करने और जीवन में सही राह दिखाने में मदद कर रहा है। यदि आप यह अभ्यास सीखने के इच्छुक हैं, तो www.LearnFG.in पर नि:शुल्क वेबिनार के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। इस अभ्यास के बारे में अधिक जानकारी आप www.falundafa.org पर देख सकते हैं।

Continue Reading

Previous: पी सी हाई स्कूल पटसा में वसंत पंचमी अवसर पर नर्सरी सेstd।। में फ्री एडमिशन और सुविधा भी है देखिये पी न्यूज़ पर
Next: प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ भारत की लड़ाई

Related Stories

हरदिया में 3बच्चे की माँ ने अपने पति के दोस्त के साथ फरार हो गई है
  • Uncategorized

हरदिया में 3बच्चे की माँ ने अपने पति के दोस्त के साथ फरार हो गई है

May 30, 2023
Rules Of Chivalry
2 min read
  • Uncategorized

Rules Of Chivalry

May 2, 2023
5 Hard-Learned Adore Lessons
4 min read
  • Uncategorized

5 Hard-Learned Adore Lessons

May 1, 2023

Recent Posts

  • महीने भर तंबाकू के खर्च में कर सकतें है प्रतिदिन पोष्टिक भोजन
  • रामपुर बहोर कैना के मुकुंद कुमार साहू मुंबई से अपने घर आने के क्रम ट्रेन से लापता हो गया है
  • हरदिया में 3बच्चे की माँ ने अपने पति के दोस्त के साथ फरार हो गई है
  • पी न्यूज़ खबर का असर सिंघिया प्रखण्ड समेत19जिला में संचालित अल्ट्रासाउंड वाले के विरुद्ध मुख्य सचिव ने जांच का निर्देश दिए
  • सिंघिया पश्चिम जिला परिषद45के प्रत्यासी निर्मला देवी ने मतदाता लोगो से आशीर्वाद मांग रही है

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022

Categories

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आध्यात्मिक विचार
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • झारखण्ड
  • ताज़ा ख़बर
  • दनकौर
  • दिल्ली
  • दुनिया
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महिला मंच
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफ़स्टाइल
  • विज्ञापन
  • शिक्षण संस्थान
  • शिक्षा
  • साहित्य उपवन
  • स्टूडेंट ग्रुप
  • स्वास्थ्य
  • हरियाणा

Trending News

महीने भर तंबाकू के खर्च में कर सकतें है प्रतिदिन पोष्टिक भोजन 1

महीने भर तंबाकू के खर्च में कर सकतें है प्रतिदिन पोष्टिक भोजन

May 30, 2023
रामपुर बहोर कैना के मुकुंद कुमार साहू मुंबई से अपने घर आने के क्रम ट्रेन से लापता हो गया है 2

रामपुर बहोर कैना के मुकुंद कुमार साहू मुंबई से अपने घर आने के क्रम ट्रेन से लापता हो गया है

May 30, 2023
हरदिया में 3बच्चे की माँ ने अपने पति के दोस्त के साथ फरार हो गई है 3

हरदिया में 3बच्चे की माँ ने अपने पति के दोस्त के साथ फरार हो गई है

May 30, 2023
पी न्यूज़ खबर का असर सिंघिया प्रखण्ड समेत19जिला में संचालित अल्ट्रासाउंड वाले के विरुद्ध मुख्य सचिव ने जांच का निर्देश दिए 4

पी न्यूज़ खबर का असर सिंघिया प्रखण्ड समेत19जिला में संचालित अल्ट्रासाउंड वाले के विरुद्ध मुख्य सचिव ने जांच का निर्देश दिए

May 23, 2023
सिंघिया पश्चिम जिला परिषद45के प्रत्यासी निर्मला देवी ने मतदाता लोगो से आशीर्वाद मांग रही है 5

सिंघिया पश्चिम जिला परिषद45के प्रत्यासी निर्मला देवी ने मतदाता लोगो से आशीर्वाद मांग रही है

May 22, 2023
वारी में मारपीट करने व सोने का चेन छीन लेने का शिकायत किया गया है 6

वारी में मारपीट करने व सोने का चेन छीन लेने का शिकायत किया गया है

May 22, 2023
हसनपुर प्रखंड स्थित सर्वेश्वर धाम में सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन सर्वेश्वर धाम सेवा संस्थान के द्वारा किया गया 7

हसनपुर प्रखंड स्थित सर्वेश्वर धाम में सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन सर्वेश्वर धाम सेवा संस्थान के द्वारा किया गया

May 22, 2023

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

खबरें सबसे तेज

महीने भर तंबाकू के खर्च में कर सकतें है प्रतिदिन पोष्टिक भोजन
1 min read
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

महीने भर तंबाकू के खर्च में कर सकतें है प्रतिदिन पोष्टिक भोजन

May 30, 2023
रामपुर बहोर कैना के मुकुंद कुमार साहू मुंबई से अपने घर आने के क्रम ट्रेन से लापता हो गया है
  • बिहार

रामपुर बहोर कैना के मुकुंद कुमार साहू मुंबई से अपने घर आने के क्रम ट्रेन से लापता हो गया है

May 30, 2023
हरदिया में 3बच्चे की माँ ने अपने पति के दोस्त के साथ फरार हो गई है
  • Uncategorized

हरदिया में 3बच्चे की माँ ने अपने पति के दोस्त के साथ फरार हो गई है

May 30, 2023
पी न्यूज़ खबर का असर सिंघिया प्रखण्ड समेत19जिला में संचालित अल्ट्रासाउंड वाले के विरुद्ध मुख्य सचिव ने जांच का निर्देश दिए
1 min read
  • बिहार

पी न्यूज़ खबर का असर सिंघिया प्रखण्ड समेत19जिला में संचालित अल्ट्रासाउंड वाले के विरुद्ध मुख्य सचिव ने जांच का निर्देश दिए

May 23, 2023

VISITOR COUNTER

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • प्रॉपर्टी बाजार
  • शिक्षण संस्थान
  • स्टूडेंट ग्रुप
  • महिला मंच
  • आध्यात्मिक विचार
  • घूमता कैमरा
  • क्राइम
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn
| DarkNews by AF themes.