राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर चर्चा
—————————————-
सिंघिया -: आज भारतीय जनता पार्टी जहांगीरपुर शक्ति केन्द्र पर राष्ट्रपति जी के अभिभाषण कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंघिया दक्षिणी मंडल अध्यक्ष ब्रज भूषण यादव ने किया।सभा को संबोधित हसनपुर विधान सभा प्रभारी अधिवक्ता अशोक निशाद ने अपनी बातों से भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्री मती द्रोपदी मुर्मू जी के संसद में दिए गए अभिभाषण विषय पर चर्चा किए। जिसमें गरीबी नहीं हो मध्यवर्ग भी वैभव से युक्त हो , केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के द्वारा देश हित में कई संकलित कार्यों को गिनाते हुए सरकार द्वारा की गई महत्वकांक्षी योजना का लाभ देश वासियों को देने की बात कही गई। इनके अलावा कई भाजपा नेताओं ने सरकार की उपलब्धि विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही संगठन मजबूत करने के लिए पन्ना प्रमुख एवं सरल ऐप्स डाउनलोड करने के लिए कहा गया। और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को हर बुथ स्तर पर सुनने को कहा गया है।इस कार्यक्रम में मोके पर युवा मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश यादव , पंचायत अध्यक्ष राम जतन राय , गंगा मुखिया , बुटलाल सहनी , पंकज कुमार यादव ,अमरेश यादव , राम कुमार यादव , पंचायत अध्यक्ष अरुण यादव , एवं सैकड़ों ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।