Search
Close this search box.

किन्नर समुदाय द्वारा रंग अबीर पिचकारी वितरण किया गया

किन्नर समुदाय द्वारा रंग अबीर पिचकारी वितरण किया गया

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला में किन्नर समुदाय के द्वारा गठित सामाजिक संगठन दीदी फाउंडेशन के तत्वाधान में विभूतिपुर प्रखंड के आलमपुर कोदरिया मुसहर टोली में होली पर्व के शुभ अवसर पर 500 से ज्यादा बच्चों के बीच रंग अबीर और पिचकारी का वितरण किया गया एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया| समारोह का उद्घाटन एन जी ओ संघ बिहार के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने किया| दीदी फाउंडेशन की अध्यक्ष सुमन किन्नर ने आगत अतिथियों को गुलाल लगाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया| कार्यक्रम में आस वेलफेयर सोसाइटी के सचिव मनीष कुमार पर्यावरण प्रेमी सह सामाजिक कार्यकर्ता चंदन यादव सीसा किन्नर गुंजन किन्नर पूजा किन्नर सपना किन्नर एहसान अहमद अरविंद सिंह आदि कई लोग उपस्थित थे| होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सुमन किन्नर ने कहा कि होली सामाजिक सद्भाव का पर्व है गरीबों के कारण कोई बच्चा होली के त्योहार से वंचित नहीं रहे इसलिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है| गरीबी बस्ती में रहने वाले बच्चों के साथ होली मना कर मैं अपने आप को खुशनसीब महसूस कर रही हूं|

pnews
Author: pnews

Leave a Comment