Search
Close this search box.

सावन महोत्सव का आयोजन, जम के नाची प्रदेशभर की महिलाएं। दिया गया सावन क्वीन का भी खिताब

सावन महोत्सव का आयोजन, जम के नाची प्रदेशभर की महिलाएं। दिया गया सावन क्वीन का भी खिताब

महिला विकास मंच के कार्यों से प्रभावित हो कर संगठन के कुछ महिलाओं को राजकीय सम्मान दिलाऊंगा : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

2024 का सावन लगभग आधा बीत चुका है । ये मौसम महिलाओं के लिए कई मायनों में खास होते हैं। सावन को ख़ास बनाने के लिए जगह जगह सावन महोत्सव का आयोजन भी किये जाते हैं। इसी मौके पर महिला विकास मंच द्वारा रविवार को पटना के कासा पिकोला में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। हरी-हरी साड़ी व चूड़ियां व पारंपरिक ज्वेलरी में लगभग 300 महिलाओं ने सावन महोत्सव में हिस्सा लिया व खूब नाची गायी। सावन में लग गयी आग गाने बजते ही हॉल में बैठी तमाम महिलाएं थिरकने लगी। मौजूद महिलाओं के बीच कई तरह में प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें डांस, गायन, रैम्प वॉक इत्यादि शामिल है। प्रतियोगिता में सावन क्वीन का खिताब गाजीपुर की मधु यादव ,फर्स्ट रनर अप रागिनी, सेकंड रनर अप सुरभि अग्रवाल को मिला।

आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मौजूद थें। दिलीप जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिला विकास मंच के कार्यों से मैं अवगत हूँ आप लोग बहुत हिम्मत का काम कर रहे हैं। संगठन के कार्यों से प्रभावित हो कर बहुत जल्द ही मैं संगठन के कुछ चुनिंदा महिलाओं को राज्य सरकार से राजकीय सम्मान दिलवाऊंगा। साथ ही बहुत जल्द महिला विकास मंच को सरकार से जरूरत संसाधन भी मुहैया कराई जाएगी।

कार्यक्रम के विषय मे महिला विकास मंच की संरक्षक विना मानवी ने बताया कि सावन के महीने में सावन महोत्सव का ये आयोजन हम महिलाओं के लिए बेहद खास है। हमारे लिए ये किसी उत्सव से कम नही है। इसीलिए महिला विकास मंच का पूरा परिवार एक जगह इकट्ठा हुआ और हमने खूब इंजॉय किया। कार्यक्रम में प्रदेश सहित यूपी व झारखंड से लगभग 300 महिलाओं ने हिस्सा लिया। दिलमणि मिश्रा, मंच संचालन अरुणिमा, कार्यक्रम संचालक फाहिमा, कार्यक्रम संयोजक रानी जायसवाल रहीं।

pnews
Author: pnews

Leave a Comment