समस्तीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय पर विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने लाभुकों के बीच पारिवारिक लाभ योजना की राशि का वितरण किया l मौके पर 08 लाभुकों के बीच 20-20 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया l मालूम हो कि इन लाभुकों के परिजनों की दुर्घटना में मौत हो गयी थी l पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक देते हुए विधायक ने परिजनों को इस दुख की घड़ी में ढ़ाढ़स से काम लेने को कहा l साथ ही कहा कि मिलने वाली अन्य सरकारी सहायता भी जल्द दिलवाने का प्रयास करूंगा l उन्होंने कहा कि पारिवारिक लाभ योजना के तहत आप लोगों को जीवन-यापन के सहायातार्थ यह राशि दी जा रही है l इस राशि का आप लोग सदुपयोग करें l मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुप्रभात कुमार, अंचलाधिकारी सलोनी कर्ण, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जितवारपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव, पूर्व मुखिया चंदन कुमार, जिला राजद महासचिव रामकुमार राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, जिला महासचिव मनोज कुमार राय, पूर्व मुखिया मुकेश कुमार, ट्रेड यूनियन नेता राजाराम राय, राजद प्रखंड सचिव संदीप सरकार तथा लियाफी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू मौजूद थे l
लेटेस्ट न्यूज़
Patna Crime News: दानापुर में होली विवाद बना जानलेवा, PMCH की हेड नर्स की कथित हत्या, पति हिरासत में
February 28, 2026
10:14 pm
UP STF Action: ₹50,000 Rewarded Criminal Pawan Alias Lallu Dies After Encounter
February 28, 2026
8:42 am
Nalanda Crime News: ₹5,000 के कर्ज को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, मानपुर के डम्बर बिगहा में सनसनी”
February 26, 2026
12:17 pm






Total Users : 10068499
Views Today : 930