Explore

Search

March 4, 2026 3:12 pm

समस्तीपुर जिले के 53 वां स्थापना दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन का आयोजन किया गया

समस्तीपुर जिले के 53 वां स्थापना दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन का आयोजन किया गया

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के 53 वां स्थापना दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें 300 युवाओं ने 5 किलोमीटर की दौड़ लगाई। समस्तीपुर पूसा पथ पर आयोजित इस मैराथन दौड़ को एडीएम आपदा श्री राजेश कुमार सिंह, सदर एसडीएम श्री दिलीप कुमार, एएसपी श्री संजय कुमार पांडे व जिला खेल पदाधिकारी श्री आकाश ने संयुक्त रूप से उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूपनारायणपुर बेला से हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। इस मिनी मैराथन दौड़ को बालक एवं बालिका दो वर्गों में विभाजित कर 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। यह मैराथन उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूपनारायणपुर बेला से शुरू होकर इमली चौक गरूआरा होते हुए सीनियर सेकेंडरी उच्च माध्यमिक विद्यालय गुरुकुल दादपुर में समाप्त हुई। मैराथन दौड़ में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पंजीकृत कक्षा 9 से 12वीं के छात्राओं, एथलेटिक संघ एवं युवाओं को मिलाकर बालक वर्ग में 190 एवं बालिका वर्ग में 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 5 किलोमीटर के इस मिनी मैराथन दौड़ के बालक वर्ग में 194 नंबर की जर्सी में मोहम्मद शाहिद आलम ने सबसे तेज दौड़ लगाते हुए प्रथम, 106 नंबर की जर्सी में आशुतोष कुमार ने द्वितीय तथा 150 नंबर की जर्सी में सचिन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग के दौड़ में 79 नंबर की जर्सी में रंजू कुमारी, एक नंबर की जर्सी में बेबी कुमारी एवं 63 नंबर की जर्सी में आंचल कुमारी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए एडीएम आपदा श्री राजेश कुमार सिंह ने बालक बालिका दोनों बार में प्रथम स्थान पाने वाले को 5000 द्वितीय स्थान पाने वाले को 3000 तथा तृतीय स्थान पाने वाले को 2000 नगद की राशि व प्रमाण पत्र से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही चार नंबर से 10 नंबर तक आने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 53 वें जिला स्थापना दिवस के उद्घाटन के अवसर पर 14 नवंबर को जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रस्तुत किया जाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!