Explore

Search

March 3, 2026 10:38 pm

बिहार में सड़क हादसे में 30 कांवड़ियां घायल हो गया हैं.

 

बिहार में सड़क हादसे में 30 कांवड़ियां घायल हो गया हैं.

 

सिवान के तरवारा थाना क्षेत्र में कांवड़ियों से भरी पिकअप पलट गई है. जिससे सड़क हादसे में 30 कांवड़ियां घायल हो गए हैं. बताया जा रहा कि सभी श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जल चढ़ाकर यूपी लौट रहे थे.

कांवड़ियों से भरी पिकअप पलटी: मिली जानकारी के अनुसार सभी कांवड़ियां बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भोलेनाथ को जलकर चढ़ाकर वापस अपने घर उत्तरप्रदेश जा रहे थे. इसी बीच तरवारा क्षेत्र के गंडक पुल के पास पहुंचते ही कांवड़ियों से भरी पिकअप का स्टेरिंग फेल हो गया. जिससे वाहन पलट गया.

सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल 30 कांवड़ियों में से 7 कांवड़ियों की हालत गंभीर है.
गंभीर रूप से घायल कांवड़ियों को डॉक्टर पटना पीएमसीएच रेफर करने की तैयारी कर रहे हैं. सभी कांवड़ियां यूपी के देवरिया जिले के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं.

पिकअप के नीचे आया चाय पी रहा व्यक्ति: जीबी नगर तरवारा थाना प्रभारी रितेश मंडल ने बताया कि वहां पर एक व्यक्ति चाय पी रहा था, वह भी घायल है. वो पिकअप में दब गया था, जिससे उसकी हालत काफी नाजुक है. उक्त घायल व्यक्ति बड़हरिया का रहने वाला है. इसके अलावा एक बाइक सवार भी घायल हो गया है.

12 ज्योतिर्लिंग में से एक है बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग: सावन का पवित्र महीना चल रहा है. जिससे पूरे देश से कांवड़ियां बाबा बैद्यनाथ मंदिर में महादेव को जल चढ़ाने देवघर पहुंच रहे हैं. बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है. यह महादेव का 9वां ज्योतिर्लिंग है. यहां हर साल श्रावण मेला लगता है. जिसमें देश के अन्य राज्यों से भक्त भारी संख्या में आते हैं.

”कांवड़ियों से भरी पिकअप का एक्सीडेंट हो गया है और प्रथम जानकारी में सूचना मिल रही है कि ड्राइवर को नींद आने से यह घटना घटी है. गाड़ी को जब्त करके थाना लाया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है”. -रितेश मंडल, जीबी नगर तरवारा थाना प्रभारी

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!