शामली में सौरभ हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है।
हरियाणा के सोनीपत निवासी शाहनवाज की गुरुवार को हत्या कर दी गई। वह अपनी पत्नी मैफरीन के साथ साले की शादी में शामिल होने ससुराल आया था। पुलिस ने सिर्फ 11 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया।
जांच में पता चला कि शाहनवाज की पत्नी मैफरीन का अपने मौसेरे भाई इमलाक से प्रेम संबंध था। दोनों ने मिलकर तीन और लोगों के साथ मिलकर शाहनवाज की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने इमलाक और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला को हिरासत में लिया गया है। दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में तीन टीमें लगी हुई हैं।
यह मामला मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड जैसा है, जिसमें पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी और उसके शरीर के टुकड़े नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिए थे।
गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे शाहनवाज अपनी पत्नी मैफरीन के साथ बाइक से इस्सोपुर खुरगान जा रहा था, जहां से बारात को गांव गंदराऊ ले जाना था। करीब सवा नौ बजे जब वे कैराना-खुरगान मार्ग पर अमरूद के बाग के पास पहुंचे, तभी तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और चाकुओं से हमला कर शाहनवाज की हत्या कर दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी राम सेवक गौतम ने मामले की जांच के लिए तीन टीमें बनाई। पत्नी की तहरीर पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।
रात आठ बजे पुलिस ने शाहनवाज के मौसेरे भाई तसव्वर और उसके दोस्त शोएब को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं।
एसपी ने बताया कि मैफरीन और तसव्वर के बीच प्रेम संबंध था। शाहनवाज को इसका पता चल गया था और वह इसका विरोध कर रहा था। इसी कारण तसव्वर और मैफरीन ने मिलकर हत्या की साजिश रची।
गुरुवार को तसव्वर अपने तीन दोस्तों के साथ हत्या करने पहुंचा। मैफरीन लगातार उन्हें अपनी लोकेशन देती रही। पुलिस ने पूछताछ के लिए महिला को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, चाकू और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। शाहनवाज की शादी 2016 में हुई थी और उसके एक बेटा और एक बेटी है। आरोपी तसव्वर अविवाहित है और परिवार के साथ फर्नीचर की दुकान चलाता था।






Total Users : 10068311
Views Today : 272