दिल्ली में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी
दिल्ली: उत्तम नगर में पति की हत्या जैसा मामला निहाल विहार से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। आरोपी पत्नी फरजाना ने पहले पति शाहिद को नींद की गोलियां देकर बेहोश किया, फिर चाकू से हमला कर उसे मार डाला। बताया जा रहा है कि फरजाना का बरेली में रहने वाले अपने चचेरे देवर से अफेयर था।
हत्या के बाद फरजाना ने पुलिस के सामने आत्महत्या की झूठी कहानी बनाई। जब पुलिस शाहिद के घर पहुंची, तो वहां पहले से क्राइम टीम मौजूद थी। फरजाना ने फर्श भी साफ कर दिया था, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ।
पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब देने लगी। इसके बाद पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर जांच की। मोबाइल से पता चला कि फरजाना ने यूट्यूब पर “हत्या कैसे करें” जैसे वीडियो देखे थे और गूगल पर भी इसी तरह की जानकारी सर्च की थी। इसके साथ ही उसने सर्च हिस्ट्री डिलीट करने के तरीके भी देखे थे।
इन सबूतों के बाद पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो फरजाना ने हत्या करना कबूल कर लिया।
#Delhi #DelhiCrimeNews #HusbandWife






Total Users : 10068209
Views Today : 1509