Explore

Search

March 4, 2026 5:35 am

बिहार में अहले सुबह एक बार फिर हुआ एनकाउंटर

बिहार में अहले सुबह एक बार फिर हुआ एनकाउंटर

 

गोपालगंज: मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के पास पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच आज सुबह मुठभेड़ हो गई है. इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है. जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया है.

एनकाउंटर में बदमाश घायल: मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है. जख्मी बदमाश की पहचान बंगरा बिंद टोली दाउदपुर निवासी अजय नट के रूप में रूप में हुई है.

सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. वहीं, पुलिस बदमाश के अन्य साथियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
एसपी अवधेश दीक्षित बताया कि पुलिस ने दर्जनों लूटकांड मामले में वांछित बदमाश अजय नट को गोरखपुर से गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस उसे थाना लेकर पहुंची थी, जहां उससे पूछताछ की गई. जिसमें उसने अपने कई साथियों के बारे में बताया. हमारी टीम काफी दिनों से इसके पीछे लगी हुई थी
एसपी ने बताया कि बदमाश अजय नट पर छपरा, सिवान और गोपालगंज के अलावा विभिन्न जिलों के थानों में दर्जनों लूटपाट के मामले दर्ज हैं. उन्होंने कहा कि बदमाश ने पूछताछ में बैकुंठपुर, सिधवलिया, थावे, मीरगंज और टाउन में हुए लूटकांड में शामिल होने की बात कबूली है.

हथियार बरामद: गिरफ्तार बदमाश अजय नट के कब्जे से एक हथियार बरामद किया गया है. साथ ही अजय नट के नाम से उसका गिरोह चलता है. जिसमें पांच से छः लोग शामिल है. बाकी अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!