भागलपुर सड़क हादसा: NH-31 पर चार गाड़ियों की टक्कर, 4लोगों की मौत, कई गंभीर | Bihar Accident News 2026
भागलपुर जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 4-5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी पुल के पास एनएच-31 पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से चार वाहन आपस में भिड़ गए।
आपस में टकराईं चार गाड़ियां
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनएच-31 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप बेकाबू होकर दूसरी लेन में चली गई और वहां से गुजर रही ई-रिक्शा तथा बस से जा भिड़ी। देखते ही देखते घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रशासन ने अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
ई-रिक्शा सवार चार लोगों की मौके पर मौत
बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा पर सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
घायलों को किया गया रेफर
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बिहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल (मायागंज अस्पताल) रेफर कर दिया गया।
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया गया है।
मृतकों की पहचान
मृतकों में तीन लोग कटिहार जिले के समेली और एक व्यक्ति खगड़िया जिले के मानसी का रहने वाला बताया जा रहा है। अन्य दो मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।






Total Users : 10064943
Views Today : 191