Explore

Search

February 21, 2026 3:20 am

टोल बैरियर पर गलत इंश्योरेंस चालान बंद, वाहन चालकों को बड़ी राहत

टोल बैरियर पर गलत इंश्योरेंस चालान बंद, वाहन चालकों को बड़ी राहत

हिमाचल प्रदेश के वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश के विभिन्न टोल बैरियरों पर ऑटोमेटिक सिस्टम से कट रहे इंश्योरेंस के गलत चालानों पर अब पूरी तरह रोक लगा दी गई है। जनता की इस समस्या को प्रमुखता से उठाने  के बाद  दिव्य हिमाचल परिवहन विभाग ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए तकनीकी खामियों को दूर कर दिया है। अब वैध दस्तावेज होने पर किसी भी चालक को बेवजह जुर्माना नहीं भरना पड़ेगा।
यह विवाद खासतौर पर घट्टा बैरियर रानीताल समेत सोलन और अन्य बैरियरों से सामने आया था, जहां वाहन मालिकों के पास वैध बीमा होने के बावजूद सिस्टम उन्हें बिना इंश्योरेंस दिखाकर दो-दो हजार रुपये तक के चालान स्वतः जनरेट कर रहा था। इससे सैकड़ों वाहन चालकों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
अब रियल-टाइम अपडेट होगा डाटा
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सिस्टम को वाहन पोर्टल के साथ बेहतर तरीके से सिंक कर दिया गया है। अब किसी वाहन का बीमा अपडेट होते ही टोल बैरियर पर लगा कैमरा उसे तुरंत पहचान लेगा। इस सुधार से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि उन लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी जिन्हें सिस्टम की गलती के कारण जुर्माना भरना पड़ रहा था।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसी तकनीकी त्रुटियों को रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था और मजबूत की जाएगी, ताकि वाहन चालकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!