Explore

Search

March 3, 2026 10:18 pm

हसनपुर पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या व रंगदारी मामले के फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी

हसनपुर पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या व रंगदारी मामले के फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी

समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गंभीर मामलों के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान अंशुल कुमार, पिता कृष्ण कुमार, निवासी सीही टोला, पिरोना के रूप में हुई है।

अंशुल कुमार पर हसनपुर थाना कांड संख्या 184/25 में पिरोना गांव के सुरेंद्र कुमार की हत्या का आरोप है। इसके अलावा उस पर कांड संख्या 197/25 के तहत रंगदारी मांगने और धमकी देने का भी मामला दर्ज है। दोनों मामलों में आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था।

हसनपुर थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में अभियुक्त को पकड़ लिया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

इस गिरफ्तारी से गांव में दहशत का माहौल कम हुआ है और स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!