Explore

Search

March 4, 2026 1:31 pm

सिंघिया पुलिस की बड़ी सफलता: 451 कार्टून विदेशी शराब बरामद, तस्करों में हड़कंप

सिंघिया पुलिस की बड़ी सफलता: 451 कार्टून विदेशी शराब बरामद, तस्करों में हड़कंप

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना पुलिस को बीती रात बड़ी कामयाबी मिली। नियमित गश्ती के दौरान शक होने पर पुलिस ने एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक पैकरा चौक के पास से गाड़ी मोड़कर विष्णुपुर डीहा की ओर फरार हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक मौके से भागने में सफल रहा, लेकिन ट्रक छोड़ गया।

पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें आलू की आड़ में भारी मात्रा में विदेशी शराब लदी पाई गई। सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक से कुल 451 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई है।

पुलिस ने ट्रक और शराब को जप्त कर लिया है तथा मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके के शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!