Explore

Search

February 27, 2026 3:47 am

Bihar Modified Vehicle Rule 2026: पटना में 500 CCTV से कटेगा E-Challan, ₹10,000 Fine | Traffic Police Alert

Bihar Modified Vehicle Rule 2026: पटना में 500 CCTV से कटेगा E-Challan, ₹10,000 Fine | Traffic Police Alert

 

Modified Vehicles पर बड़ा एक्शन! पटना समेत पूरे बिहार में 500 CCTV से कटेगा E-Challan, ₹10,000 तक जुर्माना

बिहार में वाहन मॉडिफिकेशन कराने वालों के लिए अलर्ट जारी हो गया है। परिवहन विभाग अब 500 CCTV कैमरों के जरिए चलते मॉडिफाइड वाहनों की पहचान कर ऑनलाइन ई-चालान काटेगा। राजधानी पटना में करीब 20 हजार से अधिक मॉडिफाइड वाहन चिन्हित बताए जा रहे हैं, जहां लगभग 100 कैमरे लगाए जाएंगे।

किन शहरों और मार्गों पर निगरानी?
गया, मुजफ्फरपुर समेत पूरे राज्य में
शहर के एंट्री प्वाइंट पर खास निगरानी (रात में प्रवेश करने वाले बड़े वाहनों पर फोकस)
दानापुर, बिहटा, बख्तियारपुर, नौबतपुर बाईपास और प्रमुख मार्ग
10 हजार किमी नेशनल व स्टेट हाईवे
राज्य के 41 टोल प्लाजा
कैसे कटेगा E-Challan?
मॉनिटरिंग सिस्टम अपडेट कर ऑटोमैटिक पहचान
वाहन नंबर ट्रैक होते ही ऑनलाइन चालान
चालान कटने के 24 घंटे के अंदर मोबाइल पर SMS सूचना
परिवहन विभाग के सचिव राज कुमार के अनुसार, प्रक्रिया अंतिम चरण में है और व्यवस्था लागू होते ही चालान शुरू हो जाएगा।
कितना लगेगा जुर्माना?
मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत बिना अनुमति वाहन में बदलाव गैरकानूनी है।
₹5,000 से ₹10,000 तक जुर्माना
बार-बार उल्लंघन पर वाहन जब्त
रजिस्ट्रेशन रद्द होने की भी संभावना
किन मॉडिफिकेशन पर होगी कार्रवाई?
साइलेंसर में बदलाव / तेज आवाज
रंगीन LED या HID लाइट
बिना अनुमति गाड़ी का रंग बदलना या रैप
प्रेशर हॉर्न / डीजे साउंड
बाइक का हैंडल ऊंचा करना
कार की ऊंचाई (सस्पेंशन) बदलना

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!