Explore

Search

February 28, 2026 5:36 pm

Bihar Police बड़ी सफलता: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 07 अपराधकर्मी गिरफ्तार | Aurangabad Crime News

Bihar Police बड़ी सफलता: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 07 अपराधकर्मी गिरफ्तार | Aurangabad Crime News

 

 

औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया।
इस ऑपरेशन में 07 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और चोरी किए गए सोने-चाँदी के आभूषण एवं अन्य सामान बरामद किए गए।

गृहभेदन का मामला
10 फरवरी 2026 को नगर थाना में एक व्यक्ति द्वारा आवेदन दिया गया था, जिसमें बताया गया कि अज्ञात अपराधियों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चाँदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली है।
इस पर नगर थाना कांड संख्या-113/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस की कार्रवाई और सफलता
पुलिस ने घटनास्थल पर की गई जांच और कॉल डिटेल, संदिग्धों की पहचान तथा निगरानी के आधार पर अंतर्राज्यीय आपराधिक गिरोह के सभी 07 अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
साथ ही चोरी का सारा माल बरामद कर उसे संबंधित शख्स को वापस सौंपा गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!