Explore

Search

March 3, 2026 7:46 am

बिहार पुलिस ने किया बड़ी कार्रवाई – अपहृत बालक सकुशल बरामद

बिहार पुलिस ने किया बड़ी कार्रवाई – अपहृत बालक सकुशल बरामद !

यह कांड वादी सुमित कुमार (घुमंतु/खानाबदोश) के आवेदन के आधार पर यह है कि दिनांक-03.10.2025 को रात्री में हाजीपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नं0-01 के दक्षिणी छोर पर लिफ्ट के पास ये अपनी पत्नी एवं तीन (03) बच्चें के साथ सोये हुये थे। दिनांक-04.10.2025 को समय करीब 05:50 बजे जब इनका नींद खुली तो देखे कि इनके तीन बच्चे में से एक बच्चा मो० फहिम उर्फ राजाबाबू है गायब था जिस सम्बन्ध में हाजीपुर रेल थाना कांड सं0-158/2025, दिनांक-06.10.2025, दर्ज किया गया।
कांड में अपहृत की बरामदगी एवं गुणवतापूर्ण अनुसंधान के क्रम में इस कांड में CCTV का अवलोकन किया गया तो प्रथम दृष्टया इस घटना में एक पुरुष एवं एक महिला की संलिप्तता प्रकाश में आई। पुलिस द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बच्चे को ले जाने वाले पुरुष अर्जुन कुमार की पहचान स्थापित की गई एवं उसके नम्बर से संबद्ध नम्बरों की जाँचोपरांत संदिग्ध महिला किरण देवी की पहचान / सत्यापन करते हुये गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत उनकी निशानदेही पर क्रमशः सोनू कुमार सिंह की गिरफ्तारी की गई। सोनू कुमार सिंह के कथनानुसार उक्त बच्चा को 01.अनील कुमार साह 02.गुडिया देवी 03.मुन्नी कुमारी के पास से बरामद किया गया।
पूछताछ करने पर सोनू कुमार सिंह द्वारा बताया गया है कि शाहपुर पटोरी के डॉ० अविनाश कुमार के कहने पर 350,000/- रूपया में हुये सौदे के आलोक में इनके द्वारा अर्जुन कुमार को उक्त कार्य हेतु इनके द्वारा 120,000/- रूपया देकर बच्चा के लिए बोला गया था। सोनू कुमार को 130,000 /- रूपया हिस्सा मिला है। डॉ० अविनाश कुमार की सहयोगी महिला मुन्नी कुमारी के ग्रामीण 01. अनील कुमार साह 02. गुडिया देवी साह संतानविहीन थे उनसे डॉक्टर से बात कराकर करीब 350,000/- रूपया में सौदा किया गया था। गुडिया देवी के द्वारा UPI के माध्यम से एवं कुछ नगद रूपया डॉ० अविनाश कुमार को Paid किया गया है।
बरामदगी :-
01. अपहृत बच्चा मो० फहिम उर्फ राजाबाबू पिता सुमित कुमार साकिन-नामालूम (खानाबदोश) ,02. दो संदिग्ध मोबाईल 03. संदिग्ध कपड़ा
.
.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!