Explore

Search

February 26, 2026 4:04 am

C.M College Darbhanga Admission 2026–27: B.A.-B.Ed. और B.Com.-B.Ed. में नामांकन शुरू, जानें योग्यता और सीटें

C.M College Darbhanga Admission 2026–27: B.A.-B.Ed. और B.Com.-B.Ed. में नामांकन शुरू, जानें योग्यता और सीटें

LNMU Darbhanga के C.M College में सत्र 2026–27 के लिए 4 वर्षीय ITEP (B.A.-B.Ed. एवं B.Com.-B.Ed.) में नामांकन प्रारंभ। प्रवेश NCET-2026 के माध्यम से होगा। सीटें, योग्यता और प्रक्रिया जानें।

C.M College Darbhanga में ITEP Course में नामांकन शुरू

Lalit Narayan Mithila University (LNMU) के अंगीकृत इकाई C. M. College (Arts & Commerce) में सत्र 2026–27 हेतु 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) के अंतर्गत B.A.-B.Ed. एवं B.Com.-B.Ed. पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रारंभ हो गया है।
प्रवेश NCET-2026 (National Common Entrance Test) के माध्यम से होगा, जिसका आयोजन National Testing Agency (NTA) द्वारा किया जाएगा।

उपलब्ध पाठ्यक्रम एवं सीटें
पाठ्यक्रम
स्टेज
सीटें
B.A.-B.Ed.
Secondary Stage
50
B.A.-B.Ed.
Middle Stage
50
B.Com.-B.Ed.
Secondary Stage
50

कुल सीटें: 150
शैक्षणिक योग्यता
✔ B.A.-B.Ed. के लिए:
12वीं (+2) या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंक
किसी भी संकाय (Arts/Science/Commerce) से
✔ B.Com.-B.Ed. के लिए:
12वीं (+2) में कम से कम 50% अंक
कॉमर्स या साइंस संकाय से

मुख्य विशेषताएँ

🎓 ड्यूल डिग्री (Honours + B.Ed.)
⏳ अवधि: 4 वर्ष (8 सेमेस्टर)
📝 प्रवेश परीक्षा: NCET-2026

नई शिक्षा नीति (NEP) आधारित ITEP प्रोग्राम
ITEP Course क्या है?
ITEP (Integrated Teacher Education Programme) एक 4 वर्षीय समेकित कोर्स है, जिसमें छात्र स्नातक (Honours) और B.Ed. की डिग्री एक साथ प्राप्त करते हैं। यह कोर्स NEP 2020 के तहत शुरू किया गया है।

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!