फुलहरा समेत कई पंचायत में पीएम आवास की जांच करने पर सीएम नीतीश का बदनामी दूर हो जाएगा
बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के अंतर्गत फुलहरा पंचायत के अलावे प्रखंड क्षेत्र के अन्य पंचायतों और सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का जांच यदि बिहार के सीएम नीतीश कुमार करवा लेते हैं तो भारी और बड़े पैमाने पर अनियमितता का उजागर हो सकता है ।बहुत ऐसे ऐसे लोगों को पीएम आवास मिला है जिसको पूर्व में पहले से पक्का मकान है या पूर्व में सरकारी घर मिल चुका था ।झोपड़ी वाले को पीएम आवास मिलना था लेकिन उसके बदले मिला पक्का मकान वाले को ।जिन लोगों को पीएम आवास मिला वे घर का निर्माण कार्य पूर्ण किया भी नहीं और उसे मिल गया पूरा किस्ती ।खासकर सिंघिया नगर पंचायत में भी सूत्रों से जानकारी मिला है कि तीन तीन दो दो मंजिल वाले को पक्का मकान मिला है वहीं कई झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोग इस लाभ से वंचित रह गया है .वहीं नया नाम जुड़वाने में भी काफी अनियमितता की गई है जबकि इस नगर पंचायत में पीएम आवास में अनियमितता किए जाने पर सीपीआईएम के नेता संजीव कुमार शंभू के द्वारा एक विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया था परंतु जांच के नाम पर ढाक के पात निकला और मामला जस के तस दब गया ।इस लिए कई लोगों ने बताया कि इस प्रकार पीएम आवास में फर्जीवाड़ा करवाने में बहुत बड़े बड़े बिचौलिया लोग संलिप्त है सो डर से नाम नहीं छापने की बात बताकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार से जांच कर दोषी के विरुद्ध कारवाई करने की मांग किया है बताते चले कि बिचौलिया के द्वारा इस प्रकार फर्जीवाड़ा किए जाने पर विधान सभा चुनाव प्रभावित हो सकता है ।






Total Users : 10068179
Views Today : 1408