Explore

Search

March 4, 2026 4:03 am

सिंघिया प्रखंड के उप प्रमुख डीएम को सौंपेंगे इस्तीफा, अफसरशाही से परेशान होकर लिया फैसला

सिंघिया प्रखंड के उप प्रमुख डीएम को सौंपेंगे इस्तीफा, अफसरशाही से परेशान होकर लिया फैसला

पी न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट | समस्तीपुर, बिहार

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड से एक बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आ रही है। प्रखंड के उप प्रमुख रिंकू सिंह ने यह घोषणा की है कि वे जल्द ही अपना इस्तीफा समस्तीपुर के जिलाधिकारी (DM) को सौंपने जा रहे हैं। इस्तीफे की मुख्य वजह उन्होंने प्रशासनिक उदासीनता और अफसरशाही की चरम स्थिति को बताया है।

बंगरहटा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के रूप में निर्वाचित होकर दूसरी बार में  पुनः समिति बनने पर उप प्रमुख बने रिंकू सिंह ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि —

> “सरकार में काम करने की इच्छा थी, लेकिन अफसरशाही ने उसे कुचल डाला। दो बार प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को आवेदन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।”

 

रिंकू सिंह ने यह भी बताया कि उन्होंने बार-बार प्रखंड स्तर की योजनाओं में हो रही अनियमितताओं की शिकायत की, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। अब उन्होंने जिले के वरीय अधिकारियों से पूरे प्रखंड क्षेत्र में कराए गए कार्यों की जांच की मांग की है।

यह मामला स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है और यह भी दर्शाता है कि जनप्रतिनिधियों को काम करने में किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

आगे देखना होगा कि जिलाधिकारी इस पर क्या रुख अपनाते हैं और क्या रिंकू सिंह अपने फैसले पर कायम रहते हैं या नहीं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!