Explore

Search

March 4, 2026 4:01 am

बिहार के युवाओं को आईडियाज विकसित करने की आवश्यकता : डीएम

बिहार के युवाओं को आईडियाज विकसित करने की आवश्यकता : डीएम

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में आईडियाज फेस्टिवल का आयोजन

सरायरंजन। बिहार के युवाओं को अपने आईडियाज को विकसित करने की आवश्यकता है। आईडियाज के विकसित होने पर ही बिहार में रोजगार के अवसर को बढ़ावा मिलेगा। वहीं बिहार से पलायन को भी रोका जा सकता है। उक्त बातें मंगलवार को प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के सभागार में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित बिहार स्टार्टअप पॉलिसी एवं आईडियाज फेस्टिवल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम रौशन कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि युवाओं के आईडियाज को विकसित करने के लिए प्रोफेशनल एडवाइस एवं पैसे की जरूरत को उपलब्ध कराना है। कहा कि छोटे-छोटे आईडियाज बड़े आईडियाज में बदलते हैं। जिससे की समाज में बदलाव आता है। इसी को देखते हुए यह कार्यक्रम की जा रही है। बिहार सरकार द्वारा हर जिले में यह कार्यक्रम चलाई जा रही है। उन्होंने कहां की छोटे-छोटे स्टार्टअप में बदलाव लाने की भी आवश्यकता है। साथ ही इस आईडियाज कंपटीशन में जो अच्छे निकलेंगे, उन्हें स्टेट लेवल तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर के आईडियाज आने वाले समय में पूरे बिहार में आगे रहेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीसी शैलजा कुमारी ने कहा कि यहां के युवाओं जांब क्रिएटर बनने की आवश्यकता है। सरकार युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए प्रयास कर रही है। इस प्रयास के माध्यम से बिहार से पलायन रुक सकती है। युवाओं को आईडियाज विकसित करने की आवश्यकता है। वही डीपीआरओ रजनीश कुमार राय ने कहा कि रोजगार का मतलब नौकरी करना ही नहीं, बल्कि रोजगार उत्पन्न भी करना होता है। इस आईडियाज के माध्यम से बिहार में रोजगार के अवसर को बढ़ावा मिलेगी। इसके लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार युवाओं के लिए महत्वाकांक्षी योजना चल रही है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आर एम तुगनायत ने कहा कि हमारा बिहार अभी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र जैसे अन्य राज्यों से से काफी पीछे हैं। जबकि बिहार के लोग हर राज्य में मिल जाते हैं, साथ ही बिहार के लोग काफी मेहनती भी होते हैं। उसके बाद भी हमारा राज्य रोजगार के क्षेत्र में पीछे है। इसका मुख्य कारण है टेक्निकल शिक्षा एवं आईडियाज विकसित करने के लिए सही दिशा नहीं मिल पाती है। जिस कारण सेहमारा राज्य पीछे है। लेकिन सरकार जिस तरीके से युवाओं को उद्यमी बनाने के प्रयास में है। अगर यहां के युवा अपने आईडियाज को विकसित करते हैं तो हमारा बिहार भी आने वाला समय में विकसित राज्य के रूप में विकसित होगा। इधर उद्योग विभाग के महाप्रबंधक ने कहा कि यह फेस्टिवल पूरे राज्य में चल रहे “बिहार आइडिया फेस्टिवल अभियान ” का अभिन्न हिस्सा है, जिसके तहत बिहार के 38 जिलों से 10,000 से अधिक व्यावसायिक और नवाचार आधारित विचारों (बिजनेस आइडिया) को आमंत्रित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य बिहार के युवा वर्ग, महिलाओं, अनुसूचित जाति और जनजाति समुदायों में छिपी हुई उद्यमशीलता क्षमता को सामने लाना है। चुने गए विचारों को न केवल विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा, बल्कि उन्हें 10 लाख तक की ब्याज मुक्त वित्तीय सहायता, मेंटरिंग, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का अवसर भी प्रदान किया जायेगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!