Explore

Search

March 4, 2026 7:05 am

मिथिलांचल की डॉ.आरती सुमन चौधरी बनीं अखिल विश्व सत्य सनातन संघ महिला बिंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष*

*मिथिलांचल की डॉ.आरती सुमन चौधरी बनीं अखिल विश्व सत्य सनातन संघ महिला बिंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष*

 

समस्तीपुर। अखिल विश्व सत्य सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित सिंह भदोरिया एवं अंतर्राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्री महंत गोविंद नारायण चित्रगुप्त की अनुशंसा पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति अपने संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने मिथिलांचल के डॉ.आरती सुमन चौधरी को “महिला बिंग” का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। डॉ. सुमन चौधरी दरभंगा मिथिलांचल की दरभंगा जिले के मुर्तजापुर गांव निवासी परमेश्वर मलिक के पुत्री एवं आशीष रंजन चौधरी की पत्नी हैं। डॉ. आरती सुमन चौधरी फिलहाल दिल्ली के गुड़गांव में ही रहती है। उनकी योग्यता मनोवैज्ञानिक चिकित्सक, एवं समाज सेवा के प्रति निष्ठा और उत्कृष्ट योगदान के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखिल विश्व सत्य सनातन संघ ने उनके समाजिक कार्यों और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए इस पद पर नियुक्त किया है। अखिल विश्व सत्य सनातन संघ समाज के उत्थान और संगठन को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत है। इस संगठन का उद्देश्य समाज के हित में कार्य करना और कायस्थ समुदाय को एकजुट रखना है। डॉ. आरती सुमन चौधरी ने अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन की नीति और उद्देश्यों का पालन करेंगी। साथ ही वे समाज और संस्था के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए कृतसंकल्प हैं। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदित सिंह भदौरिया ने उम्मीद जताई कि डॉ. आरती सुमन चौधरी के नेतृत्व में बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, सत्य सनातन में महिला बिंग का विस्तार और संगठन का सशक्तिकरण होगा। उन्होंने कहा कि डॉ. आरती सुमन चौधरी का समाज के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता संगठन के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!