Explore

Search

March 3, 2026 5:54 am

आकाश और पाताल में ड्रोन से निगरानी

*आकाश और पाताल में ड्रोन से निगरानी*
*बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर मद्यनिषेध विभाग,दरभंगा ने जगह-जगह पर कर रही है छापेमारी*

दरभंगा, 14 अक्टूबर 2025 :- सहायक आयुक्त मद्य निषेध, दरभंगा द्वारा बताया गया कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 एवं पर्व त्यौहार को देखते हुए विभागीय आदेश एवं जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देश के आलोक में मद्यनिषेध विभाग, दरभंगा द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब के परिवहन, भंडारण एवं सेवन की रोकथाम के लिए 24 घंटे सघन/छापामारी/गश्ती/वाहन जाँच की जा रही हैं ।
उन्होंने बताया कि गुप्त सुचना/गश्ती के दौरान दिनांक- 13 अक्टूबर 2025 को 63 जगहों पर छापामारी कर 09 अभियोग दर्ज किया गया हैं *जिसमें कुल-12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया*, जिसमें 10 को शराब के सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
साथ ही 02 अभियुक्त को शराब के परिवहन एवं बिक्री के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं,जिसके पास से कुल-2.200 ली.चुलाई शराब जप्त किया गया हैं। ड्रोन के माध्यम से हुई छापामारी में 275 लीटर चुलाई शराब और 7550.किलोग्राम जावा महुआ (गुड़ का घोल) को बरामद कर घटनास्थल पर विनष्ट किया गया।
कुल जब्त और विनष्ट शराब का अनुमानित मूल्य करीब 83,130 रूपये हैं ।
शराब के परिवहन/बिक्री के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त कि विवरणी इस प्रकार हैं जिनमें रेखा देवी, पति-राजकुमार महतो, सा०- रपसपुर, वार्ड नंबर-19, थाना- अलीनगर, जिला-दरभंगा ,सुनैना देवी, पति-सुबोध भगत, सा०-गठुल्ली, वार्ड नंबर-04, थाना-केवटी, जिला-दरभंगा शामिल है।
सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, दरभंगा ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है एवं शराब का क्रय-विक्रय,परिवहन एवं भंडारण करना बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (यथासंशोधित) के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!