SSG 2025 सिंटीजन फिडबैक का कार्य असंतोषजनक रहने हेतु स्पष्टीकरण पूछा गया
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में उपर्युक्त लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज-2 एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन हेतु सिटीजन फिडबैक SSG 2025 App के माध्यम से प्रत्येक पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षक को 600 परिवारों को फिडबैक लिये जाने हेतु उप विकास आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया था। जिसपर प्रखंड समन्वयक मो सोहराब आलम ने अपने प्रखंड के सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक को निर्देशित किए थे कि सरकार के इस योजना को कराई से कार्यरूप दी जाय।बताते चले कि इस संबंध में प्रत्येक दिन अधोहस्ताक्षरी द्वारा कई बार VC एवं दूरभाष के माध्यम से भी लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निदेशित किया जा रहा है जिसमें समीक्षा के क्रम में पाया गया की 24 जुलाई 2025 तक मात्र 1713 परिवारों का फिडबैक लिया गया है। जबकी प्रखंड का कुल लक्ष्य 8400 है। जो कि खेद का विषय है। इसी मामले पर बीसी ने बताया कि
इस तरह के कृत से प्रतीत होता है कि आपके द्वारा जान बुझ कर इस महत्तवाकांक्षी योजना को असफल करने का कार्य किया जा रहा है। इस तरह कार्य में लापरवाही एवं वरीय पदाधिकारी के आदेश एवं निदेश की अवहेलना को दर्शाता है।
अतः पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से स्वंय उपस्थित होकर समर्पित करें।संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने तथा उसके निष्पादन तक 10 दिनों का पारिश्रमिक भुगतान स्थगित किया जाता है एवं दिनांक 31.07.2025 तक अपना लक्ष्य पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। अन्यथा ऐसी स्थिति में कार्य से मुक्त करने हेतु ग्राम पंचायत को अनुशंसा किया जा सकता है।






Total Users : 10068326
Views Today : 368