Explore

Search

March 4, 2026 7:06 am

पूर्व मुखिया सबनम देवी जन सुराज पार्टी में हुईं शामिल, हसनपुर से लड़ेंगी चुनाव

पूर्व मुखिया सबनम देवी जन सुराज पार्टी में हुईं शामिल, हसनपुर से लड़ेंगी चुनाव

जनता के मुद्दों पर नीतीश सरकार को घेरा, कहा – “अब नहीं रहेगा चुप”

समस्तीपुर (हसनपुर)।
देवधा पंचायत की पूर्व मुखिया और समाजसेवी सबनम देवी ने अब जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया है और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनने की तैयारी में जुट गई हैं। दलित समुदाय से आने वाली सबनम देवी पहले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से जुड़ी हुई थीं, लेकिन पार्टी के दो फाड़ होने के बाद उन्होंने प्रशांत किशोर के नेतृत्व में विश्वास जताया है।

सबनम देवी ने कहा कि,

“अब हम किसी और पार्टी में नहीं जाएंगे। जन सुराज की विचारधारा गरीबों के हित में है

 

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि मुखिया नहीं रहने के बावजूद भीषण बाढ़ के समय रेड क्रॉस सोसाइटी और विदेशी फंडिंग के माध्यम से उन्होंने पीड़ितों की मदद की थी। उनका मानना है कि राजनीति केवल कुर्सी का नाम नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम है।

नीतीश सरकार पर तीखा हमला

नीतीश कुमार की सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि,

> “लालू जी के समय जंगल राज था, लेकिन नीतीश जी के समय महाजंगल राज आ गया है। अपराध चरम पर है, पुलिस मूकदर्शक बनी बैठी है।”

 

बिजली संकट पर भी साधा निशाना

बिजली संकट को लेकर भी सबनम देवी ने सरकार की नीतियों को विफल बताया। उन्होंने कहा,

> “125 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा तो की गई, लेकिन उसके बाद से नियमित बिजली मिलनी ही बंद हो गई है। इस भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी हो रही है।”

 

जन संपर्क अभियान तेज

अब सबनम देवी ने गाँव-गाँव घूमकर जन संवाद और समर्थन जुटाने की रणनीति बना ली है। वे विशेष रूप से महिला, दलित और पिछड़े तबके के मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। उनकी छवि एक संघर्षशील और जमीनी नेता की रही है, जो अब हसनपुर की राजनीति को नया मोड़ दे सकती हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!