Explore

Search

March 4, 2026 9:30 am

नवादा में नशा मुक्ति दिवस पर प्रभात फेरी से लेकर प्रतियोगिताओं तक, जागरूकता कार्यक्रमों की रही धूम

नवादा में नशा मुक्ति दिवस पर प्रभात फेरी से लेकर प्रतियोगिताओं तक, जागरूकता कार्यक्रमों की रही धूम

नवादा। नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बुधवार को पूरे जिले में जागरूकता अभियान का व्यापक आयोजन किया गया। जिले के सभी प्रखंडों में शिक्षा विभाग, प्रशासन एवं स्थानीय संस्थानों ने मिलकर नशा मुक्त बिहार के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया।

दिन की शुरुआत सुबह 08:00 बजे प्रभात फेरी से हुई, जो समाहरणालय से शुरू होकर डाइट परिसर तक निकाली गई। इसका नेतृत्व जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अधीक्षक मद्य निषेध ने किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने “सभी की यही पुकार, नशा मुक्त हो अपना बिहार” और “बिहार की बेटियां करे पुकार, नशा मुक्त हो अपना बिहार” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

इसके बाद प्रातः 11:00 बजे पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण डीआरडीए सभागार, नवादा में जिलाधिकारी श्री रवि प्रकाश की उपस्थिति में किया गया। लाइव स्ट्रीमिंग जिले के सभी प्रखंड सभागारों में भी आयोजित हुई।

नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में जिले के उच्च विद्यालयों में वाद-विवाद, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डीआरडीए सभागार में जिलाधिकारी द्वारा चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

जूनियर कैटेगरी के विजेता

वाद-विवाद: अंजली कुमारी (प्रथम), माहेरा प्रवीण (द्वितीय), सोनाली कुमारी (तृतीय)

चित्रकला: अदिति कुमारी, चाहत, शिवानी कुमारी

निबंध: मुस्कान कुमारी, दुर्गा कुमारी, आर्यन कुमार को नेशनल बुक ट्रस्ट की पुस्तकें प्रदान की गईं

सीनियर कैटेगरी के विजेता

वाद-विवाद: दिव्या कुमारी (प्रथम), शौर्य राज (द्वितीय), अंशु प्रिया (तृतीय)

चित्रकला: मानसी रानी, आनंद आयुष, परी भारती

निबंध: प्रियांशी कुमारी, आलोक राज, अंकिता राय विजेता रहे

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, गोपनीय शाखा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, जीविका दीदियाँ एवं बड़ी संख्या में स्कूलों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

पूरे दिन चले इन कार्यक्रमों ने जिले में नशा मुक्ति के संदेश को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!