सरकारी नौकरी रेलवे ग्रुप डी पद21997
RRB में 21,997 ग्रुप-D पदों पर भर्ती, 2 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन
देशभर के युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-D के 21,997 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में 10वीं पास और आईटीआई योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को 4 मार्च 2026 तक आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास या आईटीआई होना अनिवार्य है।
आयु सीमा 18 से 33 वर्ष तय की गई है (1 जनवरी 2026 के आधार पर), जबकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग: ₹500
ओबीसी / एससी / एसटी: ₹250
भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा।
लिखित परीक्षा में निम्न विषय शामिल रहेंगे:
सामान्य विज्ञान – 25 प्रश्न
गणित – 25 प्रश्न
सामान्य बुद्धिमत्ता व तर्कशक्ति – 30 प्रश्न
सामान्य जागरूकता व करेंट अफेयर्स – 20 प्रश्न
परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बाद में जारी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।






Total Users : 10063106
Views Today : 602