Explore

Search

March 2, 2026 10:12 am

समस्तीपुर में मंदिर से मूर्ति चोरी कांड का खुलासा, 3 मूर्तियां बरामद, 2 अपराधी गिरफ्तार

समस्तीपुर में मंदिर से मूर्ति चोरी कांड का खुलासा, 3 मूर्तियां बरामद, 2 अपराधी गिरफ्तार

 

समस्तीपुर में मूर्ति चोरी कांड का खुलासा, 3 मूर्तियां बरामद
समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में मंदिर से मूर्ति चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 1/2 फरवरी 2026 की रात ग्राम-देवरा स्थित एक मंदिर से अष्टधातु की चार मूर्तियों (03 बड़ी, 01 छोटी) की चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में हसनपुर थाना कांड संख्या 31/26, दिनांक 02.02.2026 को धारा 334(1)/303(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
2 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
श्रवण कुमार सिंह उर्फ विनोद सिंह (उम्र 25 वर्ष), थाना – मोहनपुर, जिला – समस्तीपुर
रंजीत झा (उम्र 32 वर्ष), ग्राम – देवरा, थाना – हसनपुर, जिला – समस्तीपुर
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से चोरी की गई तीन मूर्तियां बरामद कर ली गई हैं। शेष एक मूर्ति की बरामदगी एवं अन्य संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पूर्व में भी दर्ज हैं आपराधिक मामले
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास की भी विस्तृत जांच कर रही है।
विशेष टीम ने की कार्रवाई
इस पूरे अभियान में हसनपुर थाना पुलिस एवं तकनीकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाने और ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अतिरिक्त निगरानी की जा रही है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!