*बिथान पीएसपी प्लस टू उच्च विद्यालय पर प्रधानाध्यापकों की अहम बैठक, शैक्षणिक कार्यों में तेजी लाने का बीईओ ने दिया निर्देश*
समस्तीपुर। बिथान प्रखंड क्षेत्र के पीएसपी प्लस टू उच्च विद्यालय बिथान के सभागार में गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक विद्यालय,उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालयों से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को अपार आईडी यथाशीघ्र जेनरेट करने,छात्र-छात्राओं के ड्रॉपआउट,अनामांकित एवं छूटे हुए बच्चों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही विद्यालयों में एफआरएस चेहरा पहचान प्रणाली को अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया गया।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी डिजिटल एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समय पर पूर्ण करना आवश्यक है। उन्होंने नियोजित शिक्षकों एवं विशिष्ट शिक्षकों की सेवा पुस्तिका को अद्यतन करने का भी स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक के दौरान विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने, बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रधानाध्यापकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी को पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
इस अवसर पर शिक्षक संघ के कई पदाधिकारी एवं नेता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों को बैठक में रखा। मौके पर शिक्षक सिकंदर बिहारी, मुसहरु पंडित, पंकज कुमार, अशोक कुमार विमल, मो.इफ्तार अहमद, गुणानंद प्रसाद, मो. महताब आलम, विश्वनाथ यादव, रंजीत कुमार रमन, बाल विजय कुमार, संतोष कुमार ठाकुर, मनोज मुखिया, रामशंकर यादव, राजेश कुमार, दिलीप पासवान, अशोक कुमार, शिक्षिका रंजना बिहारी, हीरा कुमारी, रंजना कुमारी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।






Total Users : 10056571
Views Today : 199