Explore

Search

March 4, 2026 10:12 am

पटना की सड़क पर सुबह-सुबह मची चीख पुकार, दर्दनाक सड़क हादसे में 8 की #मौ #त

पटना की सड़क पर सुबह-सुबह मची चीख पुकार, दर्दनाक सड़क हादसे में 8 की #मौ #त

राजधानी पटना की सड़क पर सुबह-सुबह चीख-पुकार मच गई. सड़क पर लाशों के ढेर लग गए. शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के हाल्ट के पास भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. घटना हिलसा-फतुहा मार्ग की बतायी जाती है. ऑटो सवार यात्री और टैंकलोरी (तेल टैंकर) के बीच जोरदार टक्कर हुई है. सभी लोग ऑटो से गंगा स्नान करने जा फतुहा जा रहे थे. मरने वाले सभी लोग नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र मलावां गांव के रहने वाले बताए जाते हैं.

पटना में 8 लोगों की मौत: मृतकों में 5 महिलाएं और एक ऑटो चालक व दो अन्य लोग शामिल हैं. सभी एक ही परिवार के बताए जाते हैं. वहीं घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए पटना PMCH भेजा गया है. घटना की सूचना पाकर पुलिस शाहजहांपुर हाल्ट के निकट फोरलेन पहुंची है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

टक्कर के दौरान हुई जबरदस्त आवाज : मामले की पुलिस जांच में जुट गई है. हालांकि पुलिस ने अभी मौत की पुष्टि नहीं की है. वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो हादसा इतना भयानक था कि आवाज सुनकर अफरा तफ़री मच गई. उन्होंने 8 लोगों की मौत बताई है. लोगों के अनुसार टैंकर तेज रफ्तार से आ रही थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया. जिसके बाद तेल टैंकर और ऑटो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!