*बिहार विधान परिषद के सदस्य बनने के लिए नेता व कार्यकर्ता मंत्री के आवास का चक्कर लगाना शुरू कर दिए हैं*
पटना। बिहार में विधान परिषद के नौ सीट खाली होने वाला है और अभी से ही इस सीट को लेकर नेता और कार्यकर्ता मंत्री के आवास का चक्कर लगाना शुरू कर दिये हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को वैशाली से बड़ी संख्या के जद यू के कार्यकर्ता मंत्री विजय चौधरी के आवास पर पहुंचे और अपने नेता समाजसेवी एल बी सिंह को विधान पार्षद बनाने की मांग की। वैशाली के आए लोगों का एक सुर में कहना था कि हमारे नेता एल बी सिंह लगातार गरीबों की मदद करते है और समाज सेवा के भी सबसे आगे रहते हैं। बड़ी संख्या में महिला भी मंत्री आवास पहुंच मंत्री से मांग किया कि एक सीट हमारे नेता को दिया जाय जिन्होंने अपने जीवन के लगातार गरीबों की सेवा की है, महिलाओं को बढ़ चढ़कर मदद करते है अब देखना है कि जद यू के कार्यकर्ता की मांग को मुख्यमंत्री नीतीश या उनके मंत्री विजय चौधरी किस तरह से लेते है।






Total Users : 10056571
Views Today : 199