फुटबॉल खेलते हुए सांसद को आया हार्ट अटैक और हुई मौत
मेघालय (Meghalay) की राजधानी शिलांग (Shillong) के लोकसभा सांसद रिकी एजे सिंगकॉन (Ricky AJ Syngkon) का 19 फरवरी की शाम को अचानक निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे और वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी – वीपीपी (Voice of the People Party – VPP) के सदस्य थे और साथ ही पार्टी के महासचिव भी थे। उनके अचानक निधन से वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी को बड़ा झटका लगा है और राज्य में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
फुटबॉल खेलते हुए आया हार्ट अटैक
सिंगकॉन शाम को शिलांग के मावलाई मावियोंग इलाके में एक मैदान में अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहे थे। फुटबॉल खेलते हुए वह अचानक मैदान पर गिर पड़े और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तुरंत डॉ. एच. गॉर्डन रॉबर्ट्स अस्पताल ले जाया गया, जहां रात को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा (Conrad Sangma) ने सिंगकॉन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सिंगकॉन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “शिलांग से माननीय सांसद डॉ. रिकी एजे सिंगकॉन के असामयिक निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं। डॉ. रिकी एक समर्पित और करुणामय नेता थे, जिनमें जनसेवा के प्रति गहरा उत्साह और अपनी जनता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता थी। वह आस्थावान थे और विनम्रता, दूरदर्शिता और समाज के उत्थान की सच्ची इच्छा के साथ सेवा करते थे। इस कठिन समय में उनके परिवार, मित्रों और असंख्य शुभचिंतकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”






Total Users : 10063578
Views Today : 445