National Science Day 2026: भागलपुर अभियंत्रण महाविद्यालय में भव्य आयोजन, DM डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
भागलपुर, 28 फरवरी 2026। भागलपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के शुभ अवसर पर भागलपुर अभियंत्रण महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नवल किशोर चौधरी (जिला पदाधिकारी) उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने छात्रों को रिसर्च, इनोवेशन और नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान जिले के अव्वल विद्यार्थी को जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्थान के प्राचार्य श्री राजू मूलचंद शुभनायक ने भी छात्र-छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने और नई खोजों की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक श्री एम. ज़ेड. होदा, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन हर्ष कुमार द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।






Total Users : 10067425
Views Today : 189