Nepal Lok Sabha Election 2026: 5 मार्च तक भारत-नेपाल सीमा सील, SSB-APF अलर्ट मोड में
India-Nepal Border Sealed News | Bihar Border District Alert | SSB High Security | Breaking Update
पड़ोसी देश नेपाल में 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 2 मार्च की आधी रात से 5 मार्च की आधी रात तक दोनों देशों की सीमा पूरी तरह सील रहेगी।
इस दौरान सीमावर्ती इलाकों में ऐसी सख्ती बरती जा रही है कि “परिंदा भी पर न मार सके”।
5 मार्च तक सीमा पूरी तरह बंद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 मार्च को नेपाल में प्रतिनिधि सभा का चुनाव और उसी दिन मतगणना भी होगी। चुनाव की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में रहेंगी।
भारतीय सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) की तैनाती
नेपाल की ओर से Armed Police Force (APF) संभालेगी सुरक्षा
भारत-नेपाल समन्वय बैठक में लिया गया फैसला
चुनाव को लेकर समन्वय बैठक नेपाल के मोरंग जिला में आयोजित की गई थी।
बैठक में भारत की ओर से सीमावर्ती जिलों—किशनगंज, अररिया, सुपौल और मधुबनी—के अधिकारियों ने भाग लिया। निर्णय लिया गया कि:
सभी मुख्य मार्गों और चेक पोस्टों पर कड़ी निगरानी
संवेदनशील इलाकों में SSB और स्थानीय पुलिस की सघन तैनाती
संयुक्त गश्त (Joint Patrolling) की व्यवस्था
18 बीओपी पूरी तरह अलर्ट
45वीं वाहिनी, SSB के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि उनके अधीन आने वाले सभी 18 बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) हाई अलर्ट पर हैं।
उन्होंने कहा:
“नेपाल भारत का मित्र राष्ट्र है। दोनों देशों के बीच बेहतर समन्वय है। चुनाव के दौरान संयुक्त पेट्रोलिंग की जाएगी और किसी भी अवैध गतिविधि पर सख्ती से कार्रवाई होगी।”
चुनाव के बाद सामान्य होगी स्थिति
अधिकारियों के अनुसार, अत्यंत आवश्यक और मानवीय आधार पर ही सीमित आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। चुनाव और मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद 5 मार्च की आधी रात से सीमा को फिर से खोल दिया जाएगा






Total Users : 10068198
Views Today : 1459