नेता जी कुंदन सिंह ने फीता काटकर नवाह संकीर्तन का किया शुभारंभ
सिंघिया (समस्तीपुर)। प्रखंड के मिल्की ग्राम स्थित बाबा डीहवार स्थान पर बुधवार को नवाह संकीर्तन का भव्य शुभारंभ हुआ। संकीर्तन की शुरुआत समाजसेवी नेता जी कुंदन सिंह ने लाल फीता काटकर की।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि कलयुग में नाम संकीर्तन का विशेष महत्व है, सभी सनातन धर्मावलंबियों को भक्ति भाव से संकीर्तन में शामिल होना चाहिए।
कार्यक्रम से पूर्व विद्वान पंडित विद्यानंद मिश्र एवं डॉ. गोपाल मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना व ग्राम देवता की पूजा की। तत्पश्चात स्थानीय युवाओं की मंडली ने “जय सीया राम” के उद्घोष के साथ 9 दिवसीय अखंड संकीर्तन का आगाज किया।
इस मौके पर उप प्रमुख रिंकू सिंह, छोटू सिंह, लड्डू सिंह, सेतु सिंह, सौरभ सिंह, किशोर राय, अरविंद मंडल, रौशन मंडल, सुशील सिंह, मुकेश सिंह, डॉ. अनिल सिंह, टून टून सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
नवाह समिति ने बताया कि पूरे 9 दिनों तक ग्रामीणों के सहयोग से 24 घंटे अखंड संकीर्तन चलता रहेगा। संकीर्तन आरंभ होने से मिल्की और आसपास के गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गए हैं।
https://x.com/pnewsbihar/status/1963227266843820044?t=jH2HHFq-cZ6_sPu6u0pr8Q&s=19






Total Users : 10068209
Views Today : 1517