नवपदस्थापित जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय 38 वें जिलाधिकारी के रूप में किया पदभार ग्रहण।
*जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई
सिवान,11 दिसंबर 2025।
नवपदस्थापित जिलाधिकारी, सिवान श्री विवेक रंजन मैत्रेय (भा0 प्र0 से0, 2017) ने समाहरणालय के कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले के 38 वें जिलाधिकारी के रुप मे प्रभार ग्रहण किया।
इसके पूर्व वरीय अधिकारियों ने गौरवशाली परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारी गणों से जिलाधिकारी ने बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया ।
उन्होंने पदभार ग्रहण के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी ढंग से धरातल पर उतारना एवं विधि- व्यवस्था का संधारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल होगा।
आपदा से बचाव हेतु तैयारी को प्रमुखता दी जाएगी। कार्यालय में ई ऑफिस को प्राथमिकता दी जाएगी।
सभी नव निर्मित पंचायत सरकार भवनों को पूर्ण रूप से क्रियान्वित करना एवं पंचायत स्तर पर सभी RTPS केंद्रों को प्रभावी रूप से संचालित करना, जल जमाव के साथ साथ जल संचयन भी हमारी प्राथमिकता होगी।
जिलाधिकारी ने कहा की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पूरी सहजता के साथ जन-जन तक पहुचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी,साथ ही विधिव्यवस्था ,शिक्षा,स्वास्थ्य सहित विकास कार्यो को पूरी गंभीरता के साथ क्रियान्वित किया जाएगा।






Total Users : 10068533
Views Today : 1044