सीवान में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर 100 बच्चों को मिला पोशाक, नौतन परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्सव
सीवान में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर आंगनबाड़ी बच्चों को पोशाक वितरण
1 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सीवान जिले के नौतन परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे 100 बच्चों को पोशाक वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
परियोजना नौतन के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 22 कुर्मौटा, केंद्र संख्या 90 बाराईपट्टी एवं केंद्र संख्या 72 खलवा में यह कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नौतन फिरदौस शेख, एलएस गुड्डी कुमारी, बीसी रीमा कुमारी, सेविका अलका देवी, सरोज कुमारी, सीता, सहायिका धर्मशीला देवी, पुनम देवी, नंदा देवी एवं जीविका समुदाय समन्वयक शमीम अहमद उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया।
रंगोली के जरिए अभिभावकों को किया गया प्रेरित
कार्यक्रम के दौरान रंगोली सजाकर अभिभावकों को आकर्षित एवं उत्साहित किया गया। इस मौके पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। पोशाक पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
अधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण, शिक्षा और समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।






Total Users : 10067737
Views Today : 180